जालंधर पासपोर्ट ऑफिस के बाहर रिश्वत का खेल, महिला एजैंट रंगे हाथ काबू

Edited By Urmila,Updated: 26 Sep, 2026 10:24 AM

major vigilance action in jalandhar

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर में एक निजी पासपोर्ट एजैंट हरदीप कौर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़/जालंधर (विनय, धवन): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर में एक निजी पासपोर्ट एजैंट हरदीप कौर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के अनुसार, आरोपी ने पासपोर्ट जल्द जारी करवाने के लिए पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों से कथित संपर्क होने का हवाला देकर रिश्वत मांगी थी।

विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई फिल्लौर तहसील के गांव कंडोला खुर्द निवासी एक महिला की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्त्ता ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था और उसकी पुलिस वैरिफिकेशन भी पूरी हो चुकी थी। जालंधर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में मूल दस्तावेज लेकर पहुंचने पर उसे संबंधित डीलिंग हैंड ने बताया कि उसकी पुलिस वैरिफिकेशन क्लीयर नहीं हुई है।

प्रवक्ता के अनुसार, कार्यालय से बाहर आने के बाद बूथ के पास निजी पासपोर्ट एजैंट एन.पी. सिंह और हरदीप कौर ने शिकायतकर्त्ता से सम्पर्क किया। दोनों ने कथित तौर पर पासपोर्ट अधिकारी के माध्यम से बिना पुलिस वैरिफिकेशन के पासपोर्ट जल्द जारी करवाने के लिए 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्त्ता ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली और रिश्वत देने से इन्कार करते हुए विजिलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर से संपर्क किया।

शिकायत की जांच के बाद विजिलें टीम ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान हरदीप कौर को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में नामजद दूसरे आरोपी नरिंद्र पाल सिंह उर्फ एन.पी. सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!