LPU हिंसा मामला पहुंचा हाईकोर्ट, CBI जांच की मांग, पढ़ें कब होगी सुनवाई

Edited By Kalash,Updated: 29 Sep, 2026 02:27 PM

lpu case in high court

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हाल ही में हुई भारी हिंसा का मामला अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है।

चंडीगढ़/जालंधर (अंकुश): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हाल ही में हुई भारी हिंसा का मामला अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले को लेकर कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। मंगलवार को यह याचिका चीफ जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की बेंच के सामने तत्काल सुनवाई के लिए पेश की गई, जिस पर अदालत ने बुधवार को सुनवाई करने की सहमति दी है। याचिका में अदालत को बताया गया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में हिंसा के दौरान कथित तौर पर दंगा, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं हुईं।

इस पूरी घटना को गंभीर बताते हुए हाईकोर्ट से तुरंत दखल देने और पूरे मामले की CBI से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि हिंसा के दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस में सरकारी और गैर-सरकारी प्रॉपर्टी को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया गया और दुकानों में लूटपाट और आगजनी की गई। विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे भी करीब 18 घंटे तक बंद रहा। 

फिलहाल कैंपस में तनाव भरे माहौल को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 28 सितंबर से अगले 10 दिनों के लिए सभी क्लास और एकेडमिक एक्टिविटी रोक दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में एक स्टूडेंट के साथ कथित रेप की खबर सामने आने के बाद स्टूडेंट्स में भारी रोष फैल गया। हालांकि पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केस की जांच के दौरान अभी तक ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!