Crime : शराब ठेके के कारिंदे की गोलियां मारकर हत्या, लूट की आशंका

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Sep, 2026 07:40 PM

crime liquor shop employee shot dead robbery suspected

गांव बीबी वाला में सोमवार दोपहर शराब के ठेके पर काम करने वाले एक कारिंदे की अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बठिंडा (विजय): गांव बीबी वाला में सोमवार दोपहर शराब के ठेके पर काम करने वाले एक कारिंदे की अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सोलन सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले लंबे समय से उक्त शराब के ठेके पर काम करता था।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर सोलन सिंह ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसे गोलियां मार दीं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार करीब तीन गोलियां चलने की बात सामने आई है, जिनमें से दो गोलियां कारिंदे को लगीं। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खाली खोल बरामद किए हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

ठेके के बाहर खून के निशान, अंदर घसीटने की आशंका

गांव से जुड़े सूत्रों के अनुसार वारदात के समय कारिंदा ठेके के बाहर था। ठेके के बाहर काफी मात्रा में खून बिखरा मिला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले उसे बाहर गोलियां मारीं और बाद में उसे घसीटकर ठेके के अंदर ले गए। हालांकि वारदात की पूरी स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!