गुरदासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 पिस्तौल-8 मैगजीन सहित 4 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 01 Oct, 2026 04:23 PM

punjab dgp action

गुरदासपुर पुलिस ने नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा

कलानौर/गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर पुलिस ने नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 पिस्तौल और 8 मैगजीन बरामद कर 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार भी बरामद की है।

PunjabKesari

गुरदासपुर पहुंचे IG बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी प्रेस नोट के अनुसार, कलानौर पुलिस और स्पेशल टीम ने टी-पॉइंट रुड़ियाणा मोड़, कलानौर में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार नंबर UK-16-C-0040 वहां से गुजरी। कार चालक ने पुलिस पार्टी को देखकर गाड़ी तेज कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग की मदद से कार को रोक लिया। कार में चार युवक सवार थे। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे एक बैग से 7 पिस्तौल और 8 मैगजीन बरामद हुईं। इस संबंध में थाना कलानौर में मुकदमा नंबर 130, दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का रिमांड हासिल कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था, इस संबंध में भी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखवीर सिंह पुत्र जागीर सिंह, निवासी दत्ता फार्म, सितारगंज, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड (26), लखवीर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी हल्द्वानी, सितारगंज, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड (25), जसमनदीप सिंह पुत्र सुरिंदरपाल सिंह, निवासी जनता फार्म गोरी खेड़ा, सितारगंज, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड (25) और हरजिंदर सिंह पुत्र प्रगट सिंह, निवासी लखनकलां, कलानौर (23) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुरदासपुर पुलिस की ओर से पिछले समय से नशा तस्करों के नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिछले एक महीने में सराहनीय कार्रवाई करते हुए व्यावसायिक मात्रा वाली हेरोइन से जुड़े 8 मामले दर्ज कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में करीब 8.5 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इसके अलावा इन कार्रवाइयों के दौरान 18 पिस्तौल भी बरामद किए गए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!