पंजाब में ED रेड को लेकर AAP का प्रदर्शन, हालात बिगड़े तो मौके पर पहुंची CRPF

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Sep, 2026 07:55 PM

aap protests against ed action in punjab

पंजाब में ED की कार्रवाई को लेकर गुरुवार को सियासी माहौल गरमा गया। दरअसल ई.डी. की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने GMADA कार्यालय के बाहर जमकर रोष प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन...

मोहाली: पंजाब में ED की कार्रवाई को लेकर गुरुवार को सियासी माहौल गरमा गया। दरअसल ई.डी. की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने GMADA कार्यालय के बाहर जमकर रोष प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश की और कुछ कार्यकर्ता GMADA परिसर के अंदर भी पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन स्थिति बिगड़ने पर मौके पर सी.आर.पी.एफ. बुलानी पड़ी। 

ED की गाड़ियों के शीशे टूटे

प्रदर्शन के दौरान ED टीम की कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पथराव किया, जिससे उनकी खिड़कियों के शीशे टूट गए। GMADA बिल्डिंग की खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
 
बता दें कि पंजाब में ED की कार्रवाई मंगलवार से चल रही थी, जिसमें GMADA से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। हालांकि ई.डी. की रेड अब खत्म हो गई हैं, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए गए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!