बठिंडा में चोर गिरोह का पर्दाफाश, रात के अंदेरे में देते थे घटना को अंजाम... 5 गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 26 Sep, 2026 04:49 PM

gang of thieves busted in bathinda

जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

बठिंडा: जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सैडी पाल उर्फ संनी, जतिंदर कुमार, बलवीर उर्फ बिल्ला, सुरेश कुमार और राम सिवार्थ के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 2 किलो 213 ग्राम कॉपर  पाइप और एक साइकिल रेहड़ी बरामद की है। 

जानकारी के मुताबिक, ये गिरोह बठिंडा में दुकानों की छतों पर लगे AC के आउटडोर यूनिट से कॉपर पाइप चोरी करते थे। इस संबंधी जानकारी देते हुए  थाना कोतवाली पुलिस ने बताया कि,  आरोपी रात के समय दुकानों की छतों पर जाकर घटना को अंजाम देते थे। बताया जा रहा है कि, पहली घटना में आरोपियों ने न्यू सुभाष मार्केट और संतपुरा रोड की दुकानों को निशाना बनाया है। पुलिस ने बताया कि न्यू सुभाष मार्केट में मोबाइल रिपेयर दुकान संचालक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि चोरों ने  6-7 सिंतबर की रात को उसकी दुकान से AC की कॉपर पाइप चोरी कर ली।  पुलिस जांच में 3 दुकानों में आउटडोर यूनिट से भी पाइप चोरी की घटना सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज कर लिए।  

दूसरी घटना संतपुरा रोड स्थित शिव ट्रेडिंग कंपनी की है, जहां संचालक ने बताया कि चोरों ने 16-17 सितंबर की रात को दुकान  की छत पर लगे AC की कॉपर पाइप काटकर चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की जिसके बाद पुलिस ने सैडी पाल, जतिंदर  और बलवीर को नामजद कर 24-25 सितंबर को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!