Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Sep, 2026 06:09 PM

भारत के लोगों को जिंदगी को आसान बनाने में इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत बढ़ा हाथ है।
पंजाब डेस्क : भारत के लोगों को जिंदगी को आसान बनाने में इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत बढ़ा हाथ है। देश में ऐसे कई प्रोजेक्ट्स पूरे हुए हैं और चल रहे हैं जिसका फायदा सीधा आम जनता को होगा। लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई सड़क, रेल परियोजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि आम आदमी को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और कम समय में ही उनका सफर पूरा हो सके। इसी कड़ी में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 6 लेन वाला एक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे का नाम अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे है और इसकी लंबाई 1316 किलोमीटर है।
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे
1316 किलोमीटर लंबे अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे की मदद से पंजाब से गुजरात जाने का सफर बहुत आसान हो जाएगा। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब से गुजरात जाने में करीब 26 घंटों का समय लगता है लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद सफर महज 13 घंटों का रह जाएगा यानि कि सीधा आधा सफर खत्म हो जाएगा जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
किन-किन राज्यों को होगा फायदा
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे देश के 4 बड़े राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात को जोड़ेगा। पंजाब के जिला कपूरथला के गांव टिब्बा से शुरू होकर यह एक्सप्रेसवे गुजरात के शहर जामनगर के रिफाइनरी परिसर तक जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से सीधा फायदा इन सभी राज्यों को होगा। सफर का समय आधा हो जाने से एक्सप्रेसवे यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा। यह एक्सप्रेसवे पंजाब के अमृतसर, कपूरथला, मोगा, फरीदकोट और बठिंडा, हरियाणा के मंडी डबवाली और चौटाला, राजस्थान के हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाडमेर और जालौर, गुजरात में बनासकांठा, पाटन, संतलपुर, मालिया और जामनगर के जिलों से गुजरेगा।
दिसंबर 2026 में एक्सप्रेसवे खोलने की तैयारी
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो चुका है। कुछ हिस्से बचे हैं जिन्हें पूरा करने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पंजाब और गुजरात में तेजी से बचे हुए हिस्से को पूरा करने के लिए काम किया जा रहा है। योजना के अनुसार दिसंबर 2026 में एक्सप्रेसवे को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे से लोगों का सफर बहुत ही आसान और कम समय में पूरा हो जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here