Edited By Urmila,Updated: 13 Sep, 2026 09:34 AM

अमृतसर पुलिस लाइन से अपनी ड्यूटी खत्म कर ए.एस.आई. जसवंत सिंह को भल्ला पिंड के समीप अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी।
अमृतसर (संजीव): अमृतसर पुलिस लाइन से अपनी ड्यूटी खत्म कर ए.एस.आई. जसवंत सिंह को भल्ला पिंड के समीप अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। खून से लथपथ जसवंत सिंह हिम्मत जुटाकर खुद ही अपने मोटरसाइकिल पर थाना अजनाला पहुंचा। जहां से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
थाना राजासांसी के इंचार्ज इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द हमलावर की पहचान कर ली जाएगी। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा घायल जसवंत सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here