Alert! जालंधर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, 11 मामले आए सामने

Edited By Kamini,Updated: 11 Sep, 2026 06:03 PM

swine flu cases in jalandhar

पंजाब भर में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे है। इसी बीच जालंधर जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

जालंधर : पंजाब भर में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे है। इसी बीच जालंधर जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. शोभना बंसल के अनुसार, जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 11 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि एक 85 वर्षिय व्यक्ति की संदिग्ध मौत भी हुई है। हालांकि, मृतक की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन मौत संक्रमण के कारण ही हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। डॉ. बंसल ने बताया कि मृतक पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं से जूझ रहे थे। ऐसे में मौत की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

सिविल अस्पताल में वार्ड तैयार

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए सिविल अस्पताल में 14 बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है। इसके अलावा खांसी, जुकाम और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों के लिए अलग से ‘फ्लू कॉर्नर’ बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर अस्पताल में 6 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था भी की जा सकती है। 

भीड़ से बचने और मास्क लगाने की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, जरूरत पड़ने पर मास्क पहनने और नियमित रूप से हाथ धोने की सलाह दी है। साथ ही फोन, रिमोट कंट्रोल और अन्य बार-बार छुई जाने वाली वस्तुओं को सैनिटाइज करने के लिए भी कहा गया है। वहीं, स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए अमृतसर भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

वहीं आपको बता दें कि,  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जालंधर में करीब 3-4 साल बाद स्वाइन फ्लू के मामलों में इस तरह की बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे पहले पिछले कुछ वर्षों में जिले में स्वाइन फ्लू के केवल एक-दो मामले ही सामने आते रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!