अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखे संदिग्ध ड्रोन के मामले में बड़ा खुलासा

Edited By Kalash,Updated: 08 Sep, 2026 11:00 AM

amritsar airport suspicious drone

रविवार रात करीब 10 बजे अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन मूवमेंट देखी गई।

पंजाब डेस्क : रविवार रात करीब 10 बजे अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन मूवमेंट देखी गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और रात भर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी रहा। वहीं इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने अमृतसर आने वाली 7 फ्लाइट्स की लैंडिंग रोक दी और सुरक्षा कारणों के चलते फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया।     

वहीं इस मामले को लेकर राजासांसी थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्रोन मूवमेंट की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि एयरपोर्ट के नजदीक दिखा ये ड्रोन वहां से कुछ दूरी पर स्थित गांव में हो रहे स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाने के लिए उड़ाया गया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट के 8 km के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से रोक जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई है। इसके बाद भी टूर्नामेंट के दौरान ड्रोन उड़ाया जाना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है और मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!