Edited By Vatika,Updated: 16 Sep, 2026 10:11 AM

पंजाब में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने पटियाला और मोहाली में कई स्थानों...
पटियाला(बलजिंदर): पंजाब में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने पटियाला और मोहाली में कई स्थानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, टीमों ने कुछ अधिकारियों के घरों और दफ्तरों में भी जांच की और रिकॉर्ड खंगाले। मोहाली के सेक्टर-82 में भी ED की कार्रवाई जारी होने की सूचना है।
वहीं, पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज-2 की कमर्शियल मार्केट स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट और कॉल सेंटर पर भी ED की टीम पहुंची। टीम ने सुबह पहुंचते ही बिल्डिंग को सील कर दिया और किसी को भी अंदर या बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी। बताया जा रहा है कि यहां सुबह के समय IELTS की क्लासें भी लगती थीं और रात के समय कॉल सेंटर का काम भी चल रहा था। ED की टीमों की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है।
फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और ED की टीम किन दस्तावेजों या रिकॉर्ड की जांच कर रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।