अमृतसर में दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश, गार्ड की आंखों में किया स्प्रे... CCTV में कैद वारदात

Edited By Kamini,Updated: 10 Sep, 2026 03:11 PM

attempted bank robbery in amritsar

अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश का मामला सामने आया है।

अमृतसर : अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 5 युवक लूट के इरादे से यूनियन बैंक में घुसे। सभी युवाओं ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। बैंक कर्मचारी उनके साथ सामान्य ग्राहकों की तरह व्यवहार कर रहे थे।आरोपियों ने बैंक में घुसते ही सिक्योरिटी गार्ड की आंख में स्प्रे कर दिया ताकि वे लूट को अंजाम दे सकें। 

इसी बीच, गार्ड ने हिम्मत दिखाई और तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। जब गार्ड ने विरोध किया तो  युवक डर गए और मौके से भाग गए। इस पूरी घटना की तस्वीरें बैंक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके के CCTV फुटेज की जांच कर रही है ताकि फरार युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!