अमृतसर में पुलिस चौकी के सामने फायरिंग, एक युवक की मौ+त, दूसरा गंभीर

Edited By Vatika,Updated: 16 Sep, 2026 09:31 AM

amritsar firing news

गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई

पंजाब डेस्क: अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस चौकी के सामने फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गांव नवां पिंड में अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान एक युवक पुलिस चौकी के सामने ही गिर गया। उसके शरीर पर गोली लगने के गंभीर निशान थे और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। साथ ही, हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!