Ludhiana : DBA चुनाव का नतीजा आया सामने, जानें किसने मारी बाजी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Sep, 2026 08:09 PM

ludhiana first major result of the dba election is out find out who won

जिला बार एसोसिएशन (डीबीए), लुधियाना के वर्ष 2026-27 के चुनाव में अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विपिन सग्गड़ ने 2,009 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में जसविंदर सिंह सिब्बल को 506 वोट, विकास गुप्ता को...

लुधियाना (मेहरा): जिला बार एसोसिएशन (डीबीए), लुधियाना के वर्ष 2026-27 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विपिन सग्गड़ ने 2,009 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में जसविंदर सिंह सिब्बल को 506 वोट, विकास गुप्ता को 397 वोट और राजेश खन्ना को 16 वोट प्राप्त हुए, जबकि 12 वोट रद्द घोषित किए गए। 

जिला बार एसोसिएशन (डीबीए), लुधियाना के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर विपिन सग्गड़ ने बड़ी जीत दर्ज की है। विपिन सग्गड़ ने कुल 2,009 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जसविंदर सिंह सिब्बल को 1,503 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। अध्यक्ष पद के परिणाम के अनुसार विकास गुप्ता को 397, जसविंदर सिंह सिब्बल को 506 वोट मिले, जबकि 12 वोट रद्द घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए कुल 2,940 वोट पड़े। परिणाम की जानकारी सुखबीर सिंह भल्ला द्वारा दी गई। विपिन सग्गड़ की बड़ी जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष पद के मुकाबले में विपिन सग्गड़ ने शुरू से ही मजबूत स्थिति बनाए रखी और अंतिम परिणाम में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1,503 वोट अधिक हासिल किए।

उधर, डीबीए के उपाध्यक्ष (जनरल) पद पर अनिल सग्गड़ ने भी शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1,787 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गुरबख्शिश सिंह बेदी को 1,068 वोट मिले। इस पद पर 85 वोट अवैध/रद्द घोषित किए गए। इस प्रकार अनिल सग्गड़ ने बेदी को 719 वोटों के अंतर से पराजित किया।

डीबीए चुनाव के दौरान अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ था। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के परिणाम घोषित होने के बाद अब अधिवक्ताओं की निगाहें डीबीए के अन्य महत्वपूर्ण पदों के नतीजों पर टिकी हुई हैं। अन्य पदों के लिए मतगणना जारी है और परिणाम क्रमशः घोषित किए जा रहे हैं। सचिव, संयुक्त सचिव, वित्त सचिव तथा कार्यकारिणी सदस्य पदों के उम्मीदवार और उनके समर्थक अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, डीबीए चुनाव के नतीजों को लेकर जिला कचहरी परिसर में उत्सुकता बनी हुई है। विपिन सग्गड़ की 1,503 वोटों के बड़े अंतर से जीत और अनिल सग्गड़ की 719 वोटों से जीत ने चुनाव परिणामों को खासा महत्वपूर्ण बना दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!