Ludhiana में ड्रोन मिलने से सनसनी, जासूसी के अंदेशे से सहमे लोग, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 15 Sep, 2026 09:00 AM

ludhiana dron found

शहर में सुरक्षा एजेंसियों के हाई अलर्ट और हालिया घटनाओं के बीच रिहायशी

लुधियाना, (राज) : सुभाष नगर स्थित त्रिकोणी पार्क के पास उस समय भारी हडक़ंप मच गया, जब सडक़ किनारे कूड़े के ढेर के निकट एक लावारिस ड्रोन पड़ा मिला। शहर में सुरक्षा एजेंसियों के हाई अलर्ट और हालिया घटनाओं के बीच रिहायशी इलाके में ड्रोन दिखने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। ड्रोन से जासूसी या किसी संदिग्ध गतिविधि की आशंका के चलते इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ड्रोन को कब्जे में लेकर गहन तकनीकी जांच की, जिसके बाद यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई जासूसी या निगरानी उपकरण नहीं बल्कि बच्चों का खेलने वाला साधारण खिलौना ड्रोन है। इसके बाद ही इलाका निवासियों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, सोमवार जब त्रिकोणी पार्क के आसपास से स्थानीय लोग और राहगीर गुजर रहे थे, तो उनकी नजर कूड़े के ढेर के पास पड़े एक काले रंग के आधुनिक बनावट वाले ड्रोन पर पड़ी। लावारिस हालत में संवेदनशील उपकरण देखकर लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। किसी अनहोनी या शरारती तत्वों की साजिश के अंदेशे को देखते हुए लोगों ने तुरंत सुभाष नगर पुलिस चौकी को सूचित किया। सूचना मिलते ही सुभाष नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरदियाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पहले घेराबंदी की और फिर ड्रोन को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और तकनीकी एक्सपट्र्स ने उपकरण की बारीकी से पड़ताल की कि क्या इसमें कोई हाई-रेजोल्यूशन कैमरा, ट्रांसमीटर या अन्य चिप लगी है। विस्तृत जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह किसी बच्चे का रिमोट कंट्रोल से चलने वाला साधारण खिलौना ड्रोन है, जिसमें कोई भी संदिग्ध या खतरनाक उपकरण नहीं लगा है।

अफवाहों पर न दें ध्यान, डर के कारण मालिक नहीं आया सामने: चौकी इंचार्ज
चौकी इंचार्ज गुरदियाल सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि तकनीकी जांच में पूरी तरह साफ हो चुका है कि यह महज एक खिलौना है और इससे सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि आशंका है कि इलाके में रहने वाले किसी बच्चे का खिलौना ड्रोन उड़ते हुए अनियंत्रित होकर यहां गिर गया होगा। बाद में जब इलाके में पुलिस पहुंची और ड्रोन को लेकर कुछ लोग जासूसी व खतरे की अफवाहें फैलने लगीं, तो डर और कानूनी पचड़े की आशंका के चलते उसका असली मालिक या अभिभावक इसे लेने सामने नहीं आए। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर उड़ रही मनगढ़ंत अफवाहों पर कतई ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि यह खिलौना ड्रोन कब और किसके द्वारा वहां गिराया गया ताकि उसके मालिक की पहचान कर स्थिति को आधिकारिक तौर पर पूरी तरह बंद किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!