Ludhiana में बर्थडे पार्टी के बीच चली गोली, मची भगदड़

Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2026 08:36 AM

firing in ludhiana

झगड़े में बीच-बचाव करने आए जतिन नामक युवक के पैर में गोली जा ल

लुधियाना (राज): पक्खोवाल रोड पर होटल कीज के निकट स्थित एक आहाते में आयोजित जन्मदिन पार्टी के दौरान युवकों के दो गुटों में हुआ मामूली तकरार उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब एक पक्ष ने सरेआम गोलियां चला दीं। झगड़े में बीच-बचाव करने आए जतिन नामक युवक के पैर में गोली जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

गोलीबारी होते ही आहाते में भगदड़ मच गई। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। थाना सदर पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर वीर चिकन के मालिक सहित आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में घायल जतिन ने बताया कि 6 सितंबर की रात वह अपने दोस्तों के साथ होटल कीज के पास स्थित शराब के आहाते में एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंचा था। पार्टी का माहौल सामान्य था, लेकिन केक काटने के तुरंत बाद किसी बात को लेकर प्रिंस नामक युवक और वहां मौजूद अन्य युवकों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई।

बातचीत इतनी बिगड़ गई कि दोनों तरफ से गाली-गलौज होने लगी और देखते ही देखते युवकों के बीच लात-घूंसे और हाथापाई चलने लगी। जतिन के अनुसार, जब विवाद काफी बढ़ गया तो वह दोनों पक्षों को शांत करने और मामला सुलझाने की नीयत से बीच-बचाव करने के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान दूसरे पक्ष में शामिल एक हमलावर ने तैश में आकर अपनी जेब से अवैध हथियार निकाल लिया और सीधी फायरिंग कर दी। गोली सीधे जतिन के पैर में जा धंसी। आहाते में अचानक हुई फायरिंग की गूंज से वहां मौजूद अन्य ग्राहकों और स्टाफ में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद आहाता संचालक ने पुलिस कंट्रोल रूम (112) को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ जतिन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने पीड़ित जतिन के बयानों पर कार्रवाई करते हुए 'वीर चिकन' के मालिक, सोनू, गुरी और 3 से 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि नामजद किए गए सभी आरोपी फिलहाल अपने ठिकानों से फरार हैं। पुलिस आहाते और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फायरिंग करने वाले मुख्य शूटर की पहचान स्पष्ट की जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!