Ludhiana में 2 दिन से लापता युवक का मिला संदिग्ध शव, नशे की ओवरडोज की आशंका

Edited By Vatika,Updated: 09 Sep, 2026 09:21 AM

ludhiana missing young man

ताजपुर रोड स्थित बाबा जीवन सिंह नगर से पिछले दो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता च

लुधियाना, (राज) : ताजपुर रोड स्थित बाबा जीवन सिंह नगर से पिछले दो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता चल रहे 35 वर्षीय युवक का शव कक्का धौला गांव रोड पर संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सन्नी उर्फ विक्की उर्फ काला के रूप में हुई है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि शनिवार रात उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले दोस्त ने ही जानबूझकर नशे की ओवरडोज देकर उसकी जान ली है। इसके साथ ही पीडि़त परिवार ने प्रारंभिक जांच में थाना टिब्बा पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया, जिसके बाद मामला थाना डिवीजन नंबर 7 के पास पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के आरोपों के आधार पर तफ्तीश तेज कर दी है।

मृतक सन्नी के परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता था और नशे का आदी भी था। शनिवार रात करीब 8 बजे सन्नी अपने घर पर ही मौजूद था, तभी उसका एक दोस्त घर पहुंचा। वह किसी गाड़ी पर साथ चलने का बहाना बनाकर सन्नी को अपने साथ ले गया। देर रात तक जब वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और उसके संभावित ठिकानों व दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को कक्का धौला गांव रोड के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। इधर, परेशान परिजन जब उसकी तलाश में जुटे थे, तभी इलाके के एक युवक ने उन्हें सोशल मीडिया व स्थानीय स्तर पर वायरल हुई अज्ञात शव की फोटो दिखाई। फोटो देखते ही परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचकर मृतक की पहचान सन्नी के रूप में की।

सन्नी के परिवार वालों का आरोप है कि जिस दोस्त के साथ वह शनिवार रात निकला था, उसी ने षड्यंत्र के तहत उसे अत्यधिक नशा दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे इस मामले की शिकायत लेकर पहले थाना टिब्बा पुलिस के पास पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उचित कार्रवाई नहीं की। बाद में जब उन्हें पता चला कि घटनास्थल और संबंधित क्षेत्र थाना डिवीजन नंबर 7 के अधिकार क्षेत्र में आता है, तो वे तुरंत थाना डिवीजन नंबर 7 पहुंचे और अधिकारियों के सामने पूरी बात रखी। मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि परिजनों द्वारा दोस्त पर लगाए गए ओवरडोज और हत्या के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और संबंधित दोस्त की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने पीडि़त परिवार को भरोसा दिलाया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलते ही कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!