Ludhiana के स्कूल में 16 साल की छात्रा से  चपरासी ने किया शर्मनाक घटना, वीडियो बनाने का भी आरोप

Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2026 08:54 AM

ludhiana crime news

शिक्षा के मंदिर में छात्राओं की सुरक्षा को तार-तार कर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है।

लुधियाना(राज): शिक्षा के मंदिर में छात्राओं की सुरक्षा को तार-तार कर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। थाना टिब्बा के अधिकार क्षेत्र में स्थित एक निजी/स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के ही चपरासी द्वारा दफ्तर के भीतर जबरन छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का संगीन सामने आया है। छात्रा की लिखित शिकायत के आधार पर थाना टिब्बा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चपरासी प्रिंस पाल के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थाना टिब्बा पुलिस को दर्ज करवाई गई आधिकारिक शिकायत में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि गत 13 अक्टूबर को स्कूल समय के दौरान उसे पढ़ाई के लिए एक विशेष किताब की जरूरत थी। इस संबंध में उसने अपनी क्लास टीचर से संपर्क किया। अध्यापिका ने छात्रा को निर्देश दिया कि वह स्टाफ ऑफिस में जाकर अलमारी या मेज से किताब ले आए। अध्यापिका के कहने पर छात्रा संबंधित दफ्तर में गई और वहां रैक पर रखी किताबों को देखने लगी। छात्रा के अनुसार, जब वह दफ्तर के भीतर अकेली किताब तलाश रही थी, तभी मौका पाकर स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात प्रिंस पाल दबे पांव कमरे के अंदर दाखिल हो गया। 

कमरे में कोई दूसरा मौजूद न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी प्रिंस पाल ने छात्रा को पीछे से जबरदस्ती पकड़ लिया और उसे दीवार के साथ सटा दिया। छात्रा ने जब खुद को छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ गलत तरीके से छूने की हरकतें शुरू कर दीं और जबरन उसे किस कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में यह भी खुलासा किया कि इस घिनौनी हरकत के दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया, ताकि वह किसी को बताने की हिम्मत न कर सके।वारदात के बाद बुरी तरह सहमी और खौफजदा छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों के सामने फूट-फूट कर रोते हुए स्कूल चपरासी की दरिंदगी की पूरी कहानी बयां की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे तुरंत छात्रा को लेकर थाना टिब्बा पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के बयानों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!