Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Oct, 2026 06:07 PM

लुधियाना के मेट्रो रोड पर नो-पार्किंग में खड़े एक ओवरलोड ट्रक के कारण हुए हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। थाना फोकल पॉइंट के अंतर्गत आने वाले इलाके में ई-रिक्शा की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
लुधियाना : लुधियाना के मेट्रो रोड पर नो-पार्किंग में खड़े एक ओवरलोड ट्रक के कारण हुए हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। थाना फोकल पॉइंट के अंतर्गत आने वाले इलाके में ई-रिक्शा की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि ट्रक में लदा सरिया बाहर की ओर निकला हुआ था, जो टक्कर के दौरान चालक की गर्दन के आर-पार हो गया।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक पांडे के रूप में हुई है। दीपक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में दो छोटी बेटियां हैं। दीपक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। अब उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ओवरलोड ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।