परविंदर झोटा म/र्डर केस में बड़ा  Action, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

Edited By Kamini,Updated: 15 Oct, 2026 12:16 PM

sho beant kaur suspended

एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसा SHO को सस्पेंड कर दिया गया है।

मानसा: एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसा के थाना सिटी 2 की SHO बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। इतना ही नहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि SHO को सस्पेंड करने के बाद एक DSP पर भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। यह भी पता चला है कि मानसा पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी केमिस्ट अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी को भी नामजद किया है। इसके अलावा, लाडी बरनाला और विपिन गर्ग को भी केस में नामजद किया गया है।

PunjabKesari

इस कार्रवाई से केस में नया मोड़ आ गया है और पुलिस घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक, घटना से पहले मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार ने अपने मोबाइल से परिवार के किसी सदस्य से बात की थी। इसके बाद उसने परविंदर सिंह झोटा पर उसकी दुकान पर गोलियां चलाईं, जिसमें परविंदर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद जब परविंदर सिंह झोटा और उसके साथी मार्केट की तरफ भागे तो आरोपियों ने उन पर भी गोलियां चलाईं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!