पंजाब का दौरा करने जा रहे सचिन पायलट, 11 जिलों में जाएंगे, जानें पूरा शेड्यूल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Oct, 2026 05:10 PM

sachin pilot to visit punjab starting tomorrow

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट कल का पंजाब दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 16 से 20 अक्टूबर तक 5 दिन सचिन पायलट पंजाब में रहेंगे। जानकारी अनुसार सचिन पायलट पंजाब के करीब 11 जिलों का दौरा करेंगे जिनमें मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना,...

पंजाब डेस्कः पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट कल का पंजाब दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 16 से 20 अक्टूबर तक 5 दिन सचिन पायलट पंजाब में रहेंगे। जानकारी अनुसार सचिन पायलट पंजाब के करीब 11 जिलों का दौरा करेंगे जिनमें मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर शामिल है। इस दौरान वह गैंगस्टर हिंसा में अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सेल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हिंसक घटनाओं के पीड़ित परिवारों के साथ दुख सांझा करना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए उनकी आवाज बुलंद करना है। सचिन पायलट विभिन्न जिलों में पीड़ित परिवारों के घर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह अपराध से जुड़े मामलों और पुलिस व राज्य सरकार की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी लेंगे।

पार्टी के अनुसार, कई मामलों में हत्याओं की जिम्मेदारी गैंगों ने ली है या इनका संबंध संगठित अपराधी गिरोहों से जोड़ा गया है। कांग्रेस का दावा है कि कई परिवार महीनों से, जबकि कुछ परिवार वर्षों से आरोपियों की गिरफ्तारी, चार्जशीट दाखिल होने और निष्पक्ष सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं।

सचिन पायलट के इस दौरे के दौरान  कांग्रेस ने कहा है कि पीड़ित परिवारों की न्याय की मांग को जनता और राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन मामलों को अदालतों में भी उठाया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!