Ludhiana में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार पति-पत्नी हादसे का शिकार, 1 की दर्दनाक मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Oct, 2026 06:22 PM

tragic accident in ludhiana

लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर जगराओं-मोगा रोड स्थित परदेसी ढाबे के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जगराओं: लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर जगराओं-मोगा रोड स्थित परदेसी ढाबे के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान गांव गालिब खुर्द निवासी सुखविंदर कौर के रूप में हुई है। उनके पति हरजिंदर सिंह सेना से पूर्व सूबेदार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हरजिंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर जगराओं से घरेलू सामान खरीदकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान परदेसी ढाबे के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में सुखविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी से एएसआई बलराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल हरजिंदर सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल जगराओं पहुंचाया गया। सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लुधियाना के उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद फरार हुए वाहन चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!