Ludhiana में बाइक सवार झपटमारों का आतंक, कमरे पर लौट रहे युवक को घेर दिया घटना को अंजाम

Edited By Kamini,Updated: 02 Oct, 2026 11:23 AM

bike riding snatchers create terror in ludhiana

महानगर में बेखौफ घूम रहे झपटमारों ने एक बार फिर राहगीर को अपना शिकार बनाया है।

लुधियाना (राज): महानगर में बेखौफ घूम रहे झपटमारों ने एक बार फिर राहगीर को अपना शिकार बनाया है। काकोवाल रोड स्थित बिजली बोर्ड के पास देर रात बाइक सवार 3 अज्ञात लुटेरों ने एक युवक का रास्ता रोककर उससे सैमसंग का मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। हालांकि, मुस्तैद पीड़ित ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया है।

पुलिस को दिए आधिकारिक बयानों में शिकायतकर्ता रंजीत ने बताया कि 29 सितंबर की रात वह अपने काम से फारिग होकर पैदल ही अपने कमरे की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह काकोवाल रोड पर स्थित पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन (बिजली बोर्ड) के दफ्तर के नजदीक पहुंचा, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आकर उसके बिल्कुल आगे रुक गई। उसके अनुसार, मोटरसाइकिल (मार्का टीवीएस रेडर, रंग लाल और काला) पर 3 बिना पगड़ी वाले (मोने) नौजवान सवार थे। आरोपियों ने पीड़ित को चारों तरफ से घेर लिया और धमकाते हुए उसका रास्ता रोक दिया। इससे पहले कि वह शोर मचा पाता या खुद को संभालता, बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसकी जेब में रखा Samsung मार्का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर मुख्य मार्ग की तरफ तेजी से भाग निकले।

वारदात के बाद पीड़ित ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे बदमाशों की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर (PB10KE-4620) नोट कर लिया और तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि दर्ज नंबर के आधार पर वाहन मालिक और चालकों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही काकोवाल रोड पर बिजली बोर्ड व आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सुराग हाथ लग चुके हैं और वारदात में शामिल तीनों झपटमारों को जल्द गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!