Ludhiana : कबाड़ के गोदाम में उठी भयंकर आग की लपटें। मची हाहाकार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Nov, 2026 12:51 AM

ludhiana massive flames erupt in a scrap warehouse

लुधियाना के जस्सियां रोड के पास रेलवे पुल के पार तरसेम हॉस्पिटल के नजदीक केसरी एनक्लेव, कुंज विहार कालोनी  के पीछे लगती झुग्गी-झोपड़ी के साथ एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर अफसर राजिंदर कुमार के अनुसार आग करीब रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर लगी।

लुधियाना (अशोक): लुधियाना के जस्सियां रोड के पास रेलवे पुल के पार तरसेम हॉस्पिटल के नजदीक केसरी एनक्लेव, कुंज विहार कालोनी  के पीछे लगती झुग्गी-झोपड़ी के साथ एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर अफसर राजिंदर कुमार के अनुसार आग करीब रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर लगी। आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत करीब 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई तथा आग पर काबू करने में जुट गई। 

जानकारी अनुसार आग इतनी भयंकर थी कि सारे इलाके में हाहाकार मच गई। हर तरफ अपनी जान बचाने को लेकर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। आग की लपटें देखकर बहुत ही भयानक दृश्य नजर आ रहा था। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमों ने कहा है कि 40 प्रतिशत आग पर काबू करने में करीब 6 गाड़ियां पानी की लग चुकी हैं और भी गाड़ियां आ रही हैं तथा आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!