राधा स्वामी सत्संग घर नजदीक बड़ा हादसा! 2000 गज में फैले गोदाम को लगी भयानक आग

Edited By Vatika,Updated: 30 Oct, 2026 10:42 AM

fire at warehouse

गांव गिल इलाके में शुक्रवार को एक विशाल वेयरहाउस में अचानक भीषण आग लगने से इला

लुधियाना (राज): गांव गिल इलाके में शुक्रवार को एक विशाल वेयरहाउस में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में भारी हड़कंप मच गया। राधा स्वामी सत्संग घर और फास्टवे ऑफिस के बिल्कुल पास स्थित करीब 2000 गज में फैले 'टेक्नो ऑटो' नामक ऑटो स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। अंदर रखा भारी मात्रा में पैकेजिंग मैटेरियल और स्पेयर पार्ट्स लपटों की चपेट में आ गए, जिससे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड के मुलाजिम लगातार पानी की बौछारें कर आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रहे हैं।

प्राप्त विवरण के अनुसार, गिल पिंड स्थित यह वेयरहाउस करीब 2000 गज के बड़े रकबे में फैला हुआ है, जहां टेक्नो ऑटो के नाम से टाटा कंपनी के ऑटो पार्ट्स का बड़ा स्टॉक रखा जाता है और बिक्री की जाती है। परिसर में ऑफिस और वेयरहाउस दोनों एक साथ स्थित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय गोदाम के भीतरी हिस्से से अचानक धुआं निकलता देखा गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अंदर भारी तादाद में मौजूद कार्डबोर्ड, प्लास्टिक पैकेजिंग मैटेरियल, रबड़ व धातु के स्पेयर पार्ट्स ने आग पकड़ ली और लपटें तेजी से पूरे गोदाम में फैल गईं। आग की ऊंची लपटें देखकर वहां मौजूद स्टाफ और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना की गईं।

आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि एक के बाद एक करीब 15 फायर टेंडर मौके पर बुलाने पड़े। दमकल कर्मी विभिन्न दिशाओं से पानी की बौछारें डालकर आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने में जुटे हुए हैं। गोदाम का क्षेत्रफल काफी बड़ा होने और अंदर घना धुआं भरने के कारण फायर फाइटर्स को अंदर घुसने और आग के केंद्र तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गोदाम के मालिक वर्तमान में दिल्ली में निवास करते हैं। वेयरहाउस में तैनात स्टाफ ने जैसे ही आग भड़कते देखी, उन्होंने फोन कर मालिक को इस भयानक हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही मालिक दिल्ली से तुरंत लुधियाना के लिए रवाना हो गए हैं। फोन पर उन्होंने बताया कि उन्हें कर्मचारियों के जरिए आग लगने की खबर मिली है। इस अग्निकांड में कितना भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका सही और स्पष्ट आकलन वे मौके पर पहुंचकर गोदाम का मुआयना करने के बाद ही लगा सकेंगे। प्राथमिक तौर पर करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!