ओवर हाईट टिप्पर ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को मारी जोरदार टक्कर,बड़ा हादसा टला

Edited By Vatika,Updated: 27 Oct, 2026 02:13 PM

ludhiana accident news

महानगरी की घनी आबादी वाले इलाके टिब्बा रोड पर सोमवार की देर रात को हुए एक भयानक हादसे,,,

लुधियाना(खुराना): महानगरी की घनी आबादी वाले इलाके टिब्बा रोड पर सोमवार की देर रात को हुए एक भयानक हादसे के कारण अफरा तफरी मच गई दहशत के मारे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागते हुए दिखाई दिए और बचाओ बचाओ की चीखो पुकार से इलाका गूंज उठा l

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिब्बा रोड इलाके में ओवर हाइट टिप्पर बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खम्भों से जा टकराया l प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि घरों में बैठे लोग दहशत के मारे दहल उठे मानो जैसे इलाके में कोई जोरदार विस्फोट हो गया हो इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई l

हादसे के दौरान बिजली के कई खंभे और तारों के जाल टूट कर सड़क पर बिछ गए जिसके कारण जहां सड़क पर यातायात सिस्टम पूरी तरह से प्रभावित हुआ और रात करीब साढ़े 4 बजे तक वाहनों की आवाज आई बुरी तरह से ठप पड़ी रही जिसके कारण सड़क के दोनों और भारी ट्रैफिक जाम लग रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं हादसे के तुरंत बाद बिजली की सप्लाई ठप पड़ने से कई इलाकों में अंधेरा पसर गया ऐसे में सोमवार की देर रात से लेकर मंगलवार की सुबह तक लोगों को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुझना पड़ा l

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!