पंजाब चुनाव से पहले अकाली दल को झटका! इस नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Oct, 2026 06:33 PM

a setback for the akali dal ahead of the punjab elections

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों में हलचल तेज होने लगी है। इसी बीच फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय से कारोबारी और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता रोहित कुमार मोंटू वोहरा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें अकाली दल के अध्यक्ष...

पंजाब डैस्क : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों में हलचल तेज होने लगी है। इसी बीच फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय से कारोबारी और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता रोहित कुमार मोंटू वोहरा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का करीबी माना जाता रहा है।

चंडीगढ़ में कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की मौजूदगी में मोंटू वोहरा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे। मोंटू वोहरा के कांग्रेस में शामिल होने को पंजाब की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज होने के बीच इस घटनाक्रम का फिरोजपुर जिले की राजनीति पर असर पड़ने की संभावना है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!