Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Oct, 2026 06:00 PM

शहर के भीतरी इलाकों चौड़ा बाजार, साबुन बाजार, मिनी गुड मंडी, तालाब मंदिर रोड, गुड़ मंडी, बसाती बाजार आदि में सुबह से ही मनियारी खासकर चूड़ियों की दुकानों पर अच्छी खासी खरीदारी देखने को मिली।
लुधियाना(स्याल): सुहागिनों के त्यौहार करवा चौथ की पूर्व संध्या पर लुधियाना में जमकर खरीदारी हुई। सुहागिनों का प्रतीक करवाचौथ पर्व के चलते चूड़ी की धूम रही। जिस वजह से बाजार में पिछले एक सप्ताह से जारी रौनक आज एकदम से बढ़ गई। क्योंकि खरीदारी करने आई महिलाओं ने अपने पतिदेव के साथ बाजार में पहुंचकर खूब रौनक लगाई। आज सबसे ज्यादा बिक्री चूड़ियों की देखने को मिली और एक अनुमान के अनुसार लुधियाना शहर में आज लाखों की चूड़ी बिक गई।
शहर के भीतरी इलाकों चौड़ा बाजार, साबुन बाजार, मिनी गुड मंडी, तालाब मंदिर रोड, गुड़ मंडी, बसाती बाजार आदि में सुबह से ही मनियारी खासकर चूड़ियों की दुकानों पर अच्छी खासी खरीदारी देखने को मिली। खासकर फिरोजाबाद, सहारनपुर की बनी चूड़ी की भारी मांग रही। जिस वजह से दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक दिखी। दुकानदारों ने बताया कि 50 रूपए दर्जन से लेकर 500-700 रूपए दर्जन तक बिकने वाली रंग बिरंगी चूड़ियों की बिक्री ने नए रिकॉर्ड कायम कर दिए। वहीं दूसरी ओर आज करवा व्रत करने वाली सुहागिनों को चांद का इंतजार भी उतनी उत्सुकता से रहेगा क्योंकि यह दिन भी सौभाग्य से साल भर बाद आता है।
‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं’ पर बनी रीलें
देर शाम कई महिलाओं ने चूड़ियों की विभिन्न रीलें बनाकर फेसबुक व सोशल मीडिया पर भी डालीं। जिसमें बालीवुड का चूड़ियों से संबंधित अभिनेत्री श्रीदेवी के गाने ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं’ के गानों वाली रीलों ने धूम मचा दी। मॉडल टाउन की रहने वाली पूजा ने कहा कि चूड़ियों की खनखनाहट के बिना यह पर्व अधूरा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here