Ludhiana: ऑटो में बैठे 2 युवकों के साथ खौफनाक वारदात! सुनसान जगह पर ले गया चालक और फिर...

Edited By Kamini,Updated: 30 Oct, 2026 11:50 AM

auto terror in ludhiana

महानगर में रेलवे स्टेशनों से सवारियां बैठाकर सुनसान इलाकों में ले जाकर लूटपाट करने वाले ऑटो चालकों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): महानगर में रेलवे स्टेशनों से सवारियां बैठाकर सुनसान इलाकों में ले जाकर लूटपाट करने वाले ऑटो चालकों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ढंडारी रेलवे स्टेशन से ताजपुर रोड जाने के लिए ऑटो में बैठे 2 युवकों को चालक उनके बताई जगह कंगनवाल की तरफ ले गया और वहां सुनसान मार्ग पर रोककर अपने साथी के साथ मिलकर उनसे नकदी छीन ली। पीड़ितों के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए जागरूक राहगीरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑटो चालक को मौके पर ही धर दबोचा, जबकि उसका साथी छीने गए पैसे लेकर फरार होने में कामयाब रहा।

बंटी कुमार और नीरज ने  बताया कि वे दूसरे शहर से ट्रेन के जरिए ढंडारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद उन्हें ताजपुर रोड जाना था, जिसके लिए उन्होंने बाहर खड़े एक ऑटो को किराए पर लिया। ऑटो में चालक के अलावा आगे की सीट पर उसका एक साथी भी पहले से बैठा हुआ था। दोनों युवक बिना किसी शक के ऑटो में सवार हो गए। आरोप है कि ऑटो चालक ने ताजपुर रोड जाने वाले सीधे रूट पर जाने के बजाय वाहन को कंगनवाल की ओर मोड़ दिया। जब युवकों ने गलत रास्ते को लेकर एतराज जताया, तो चालक बहाने बनाने लगा। इसके बाद उसने एक सुनसान और वीरान जगह देखकर अचानक ऑटो रोक दिया। ऑटो रुकते ही चालक और उसके साथी ने दोनों युवकों को धमकाते हुए जबरन उनकी जेबों की तलाशी ली और उनके पास मौजूद सारी नकदी छीन ली।

लूट का शिकार होते ही बंटी और नीरज ने जोर-जोर से मदद की गुहार लगाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर तुरंत हरकत में आए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख दोनों लुटेरे भागने लगे, लेकिन भीड़ ने घेराबंदी करके ऑटो चालक को मौके पर ही दबोच लिया। हालांकि, उसका साथी छीनी गई नकदी समेटकर भीड़ का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब पकड़े गए ऑटो की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से नशे के सेवन से संबंधित कुछ संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुईं। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ऑटो चालक को अपनी कस्टडी में ले लिया और ऑटो को भी जब्त कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी चालक से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उसके फरार साथी की पहचान कर छीनी गई नकदी बरामद की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और पीड़ितों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!