Ludhiana में नशे ने उजाड़ा परिवार! 27 वर्षीय युवक की ओवरडोज से मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 28 Oct, 2026 09:37 AM

ludhian drugs overdose

महानगर में युवाओं की रगों में जहर घोल रहा नशा अब हंसते-खेलते परिवारों को उजाडऩे पर आमादा है।

लुधियाना (राज) : महानगर में युवाओं की रगों में जहर घोल रहा नशा अब हंसते-खेलते परिवारों को उजाडऩे पर आमादा है। शहर के वाई-ब्लॉक में नशे की ओवरडोज के कारण 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नशा करने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी देते हुए जीजा नरिंदरपाल सिंह ने बताया कि कमलजीत एक दुकान पर काम करता था। कुछ समय पहले वह गलत संगत में पड़ गया, जिसके चलते धीरे-धीरे नशे के खतरनाक दलदल में धंसता चला गया। परिवार को जब इस बात का अहसास हुआ, तो उन्होंने उसे इस लत से बाहर निकालने के लिए काफी जद्दोजहद की, लेकिन बुरी संगत के दबाव के कारण वह इससे बाहर नहीं निकल पा रहा था। नरिंदरपाल सिंह के अनुसार, सोमवार की रात कमलजीत अत्यधिक नशा करके घर पहुंचा था और उसकी शारीरिक स्थिति बेहद नाजुक लग रही थी। घर आने पर जब परिजनों ने उसे समझाया, तो वह भावुक हो गया और कहने लगा कि वह अब कभी नशा नहीं करेगा। इसके बाद उसने पानी पिया और लिम्का मंगवाकर पी। हालांकि, कुछ ही देर में उसकी तबीयत और बिगडऩे लगी।

हालत बिगड़ती देख परिजनों ने कहा कि वे उसे अस्पताल ले जा रहे हैं और उसका पूरा इलाज करवाकर नशा छुड़वाएंगे। परिजन उसे तुरंत पहले एक नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस अब इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि कमलजीत को यह जानलेवा नशा कौन सप्लाई करता था। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और कॉल डिटेल्स व मैसेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि इलाके में सक्रिय नशा तस्करों की पहचान कर उन्हें दबोचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!