Ludhiana में GLADA का बड़ा एक्शन! 4 अवैध कॉलोनियों और 2 इमारतों पर चला बुलडोजर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Oct, 2026 11:14 PM

major action by glada in ludhiana

ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा, पीसीएस के निर्देशों के अनुसार अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।

लुधियाना  (हितेश): ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा, पीसीएस के निर्देशों के अनुसार अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, ग्लाडा की ओर से अनधिकृत इमारतों के खिलाफ जारी सीलिंग और ध्वस्तीकरण के आदेशों का पालन करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और ग्लाडा के रेगुलेटरी विंग की इन्फोर्समेंट टीम ने वीरवार को लुधियाना के गांव भट्टियां, बहादरके, काकोवाल, नूरवाला और सुजातवाल में कार्रवाई की। इस दौरान 4 अनधिकृत कॉलोनियों और 2 अनधिकृत इमारतों में अवैध निर्माण और ढांचों को ध्वस्त किया गया या सील कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, संबंधित डेवलपर्स को नोटिस जारी करने के बावजूद अवैध निर्माण जारी रहने के कारण यह कार्रवाई की गई। विशेष टीम द्वारा चलाया गया यह अभियान बिना किसी विरोध के पूरा हुआ। ग्लाडा ने अवैध निर्माण को शुरुआती चरण में ही रोकने के लिए आने वाले सप्ताहों में ऐसे और अभियान चलाने की योजना बनाई है।

ग्लाडा के मुख्य प्रशासक ने आम लोगों से अपील की कि वे अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट या इमारतें खरीदने से बचें। ऐसी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को पानी की आपूर्ति, सीवरेज, सड़कें, बिजली कनेक्शन और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी संपत्ति खरीदने या निवेश करने से पहले ग्लाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध स्वीकृत और नियमित कॉलोनियों की सूची में उसकी कानूनी स्थिति की जांच जरूर करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!