Tiger Shroff पर हमले का पंजाब कनेक्शन: अमृतसर से मुंबई पहुंचाए गए हथियार! 2 युवतियां गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Oct, 2026 08:56 PM

punjab connection of tiger shroff attack

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में जांच के दौरान पंजाब कनेक्शन सामने आया है। पुलिस जांच के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार अमृतसर से हासिल किए गए थे। इन्हें दो युवतियां ट्रेन के जरिए मुंबई लेकर पहुंचीं। दिल्ली पुलिस की...

अमृतसर/मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में जांच के दौरान पंजाब कनेक्शन सामने आया है। पुलिस जांच के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार अमृतसर से हासिल किए गए थे। इन्हें दो युवतियां ट्रेन के जरिए मुंबई लेकर पहुंचीं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियारों की सप्लाई के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
जांच के अनुसार, दो युवतियों ने अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस मुंबई पहुंचाए। उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा (23) और बबीता (23) 15 अक्टूबर को नई दिल्ली से हथियार लेकर ट्रेन के जरिए मुंबई रवाना हुई थीं। बताया गया है कि पिस्टल राधा के बैग में छिपाई गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मुंबई पहुंचने के बाद हथियार किसे सौंपे गए और सप्लाई की पूरी कड़ी कैसे काम कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल (21) और सुमित (19) ने कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के सदस्य अनिल पंडित के निर्देश पर पिस्टल और कारतूस जुटाए थे। जांच में अमृतसर से हथियार हासिल किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
 
बता दें कि 18 अक्टूबर को ऋतिक, रेहान और फूल सिंह ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की थी। इस मामले में फायरिंग के आरोपियों ऋतिक, रेहान और फूल सिंह को राजस्थान के कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था।
वहीं, 20 अक्टूबर को राधा और बबीता को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुणाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से पकड़ा जा चुका है। अब पुलिस हथियारों की सप्लाई, आरोपियों के आपसी संपर्क और इस पूरे नेटवर्क की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!