खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 17 Oct, 2026 12:24 PM

attack on a police party

खरड़ सिटी थाने की पुलिस ने खरड़ में गश्त के दौरान पुलिस पार्टी से हाथापाई, गाली-गलौज करने और एक ASI पर डंडे से हमला करके उसे घायल करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खरड़ (रणबीर): खरड़ सिटी थाने की पुलिस ने खरड़ में गश्त के दौरान पुलिस पार्टी से हाथापाई, गाली-गलौज करने और एक ASI पर डंडे से हमला करके उसे घायल करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कुछ और साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में ASI अवतार सिंह ने बताया कि वह PCR पार्टी Eco-31 में तैनात है और ASI छिंदर सिंह उसके साथ ड्यूटी पर था।

रात को गश्त के दौरान उसे सूचना मिली कि दो लोगों के साथ मारपीट कर उनके सिर फोड़ दिए गए हैं और उनकी मोटरसाइकिल भी छीन ली गई है। इस सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी को संदिग्धों की तलाश करने के लिए कहा गया। जब पुलिस टीम ऑरा सिटी के पास पहुंची तो वहां 2 गाड़ियां खड़ी मिलीं। पुलिस को देखकर दोनों गाड़ियां हाईवे की तरफ भागने लगीं। इनमें से सफेद गाड़ी मौके से भाग गई, जबकि हरी और काली गाड़ी एक ट्रक के पीछे खड़ी मिली। इस गाड़ी में 5 से छह लोग थे। कुछ लोग गाड़ी में बैठे थे, जबकि बाकी लोग बाहर खड़े होकर शराब पी रहे थे और शोर मचा रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!