झोटा हत्याकांड के 21 दिन बाद परिवार से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुड्डियां, जानें क्या बोले

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Nov, 2026 07:57 PM

cabinet minister gurmeet khuddian arrives to meet parminder jhota s family

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के 21 दिन बाद आज पंजाब कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां परिवार से मिलने पहुंचे।

मानसा (संदीप मित्तल): परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के 21 दिन बाद आज पंजाब कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां परिवार से मिलने पहुंचे। बता दें कि परविंद्र झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर चल रहा धरना 21वें दिन भी जारी है और परविंदर सिंह झोटा और गांव भंमे कलां के दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार अभी नहीं हो सका है। इस सबके बीच आज देर शाम कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां उनके घर पहुंचे। 

इस दौरान बातचीत करते गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सिर्फ इतना कहा कि वह परिवार के साथ दुख सांझा करने आए हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने बैठक कर इंसाफ कमेटी और परिवार के सदस्यों के साथ पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों की बैठक करवाने का भरोसा दिया है। इस बैठक में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री के शामिल होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!