भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों के पिता की दर्दनाक मौ/त, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Urmila,Updated: 04 Oct, 2026 12:30 PM

horrific road accident

खन्ना के ललहेड़ी रोड पुल पर रात करीब 9 बजे मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।

खन्ना (विपन) : खन्ना के ललहेड़ी रोड पुल पर रात करीब 9 बजे मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान बबलू करीब 30 साल निवासी दलीप नगर खन्ना के रूप में हुई है। 112 पर कर्मचारी महेंद्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बबलू बुक मार्केट में फोटो फ्रेमर का काम करता था और काम के बाद अपने घर जा रहा था। जब वह ललहेड़ी रोड पुल पर पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सिविल अस्पताल खन्ना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य और मोहल्ले के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बबलू परिवार में अकेला कमाने वाला था। उनके दो बच्चे हैं और कुछ दिन पहले ही उनकी एक बेटी भी हुई है। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार ने बताया कि वे बहुत मुश्किल आर्थिक हालात में गुजारा कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!