Big News : 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का ऐलान, जानें क्या कुछ रहेगा बंद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Oct, 2026 08:05 PM

punjab bandh announced for october 15

मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में 15 अक्टूबर को पंजाब बंद की कॉल दी गई है। बताया जा रहा है कि मानसा में चल रहे संघर्ष के दौरान गठित एक्शन कमेटी ने पूरे पंजाब को बंद करने का फैसला लिया है। संघर्ष कमेटी की ओर से...

पंजाब डैस्क :  मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में 15 अक्टूबर को पंजाब बंद की कॉल दी गई है। बताया जा रहा है कि मानसा में चल रहे संघर्ष के दौरान गठित एक्शन कमेटी ने पूरे पंजाब को बंद करने का फैसला लिया है। संघर्ष कमेटी की ओर से मांग की गई है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के DGP इस्तीफा दें। इसके अलावा हत्या के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम PGI में करवाया जाए। कमेटी ने पूरे मामले की CBI जांच करवाने की भी मांग की है। इन सभी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया गया है। फिलहाल बंद के दौरान क्या कुछ बंद रहेगा और कौन से संस्थान बंद रहेंगे, इस बारे अभी जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई है, लेकिन जिस तरह से पंजाब बंद की कॉल दी गई है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब बंद काफी प्रभावी रहेगा। बंद को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील की गई है। 

लोगों से बंद सफल बनाने की अपील

संघर्ष कमेटी ने पंजाब के लोगों से 15 अक्टूबर के बंद को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही, जो लोग मानसा पहुंच सकते हैं, उन्हें वहां पहुंचकर संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया गया है। ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब ने भी बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!