पंजाब पुलिस के ASI पर फायरिंग करने वाले आरोपी का Encounter

Edited By Kamini,Updated: 12 Oct, 2026 04:47 PM

amritsar encounter

पंजाब पुलिस व बदमाश में एनकाउंटर की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अमृतसर में ASI पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया।

पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस व बदमाश में एनकाउंटर की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अमृतसर में ASI पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी को वारदात वाली जगह पर हथियार की रिक्वरी के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी साहिब सिंह उर्फ गुरी ने पुलिस की राइफल छीनकर फायरिंग करने की  कोशिश की।

मौके पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर पर गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन भी बताया है।  

आपको बता दें कि अजनाला में GRP में तैनात ASI  सुखचैन सिंह ड्यूटी से घर जा रहे थे, इस दौरान  3 बाइक सवार युवकों ने उन पर गोली चला दी। मौके पर घायल हुए ASI किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरन्त अजनाला सिविल अस्पताल भर्ती करवाया।  पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमर  निवासी  गुलगढ़ भिंडीसैदां जोकि वारदात के दिन बाइक चला रहा था। बलजीत सिंह निवासी  गांव चक्क डोगरा  जोकि बाइक पर बीच में बैठा था और साहिब सिंह उर्फ गुरी निवासी चक्क ऑल जिसने गोलियां चलाई थीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!