CM के OSD राजबीर घुम्मन समेत 6 पर CBI FIR, पंजाब में 8 ठिकानों पर छापेमारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Oct, 2026 08:30 PM

cbi registers case against 6 people

पंजाब की सियासत और प्रशासनिक गलियारों से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई में सीबीआई ने मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मन समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से मिली जानकारी के आधार पर...

चंडीगढ़: पंजाब की सियासत और प्रशासनिक गलियारों से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई में सीबीआई ने मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मन समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से मिली जानकारी के आधार पर की गई है।

CBI की FIR में राजबीर घुम्मन के अलावा नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर और आरएस नागरा को नामजद किया गया है। इसके साथ ही कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी लोगों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

प्रशासनिक फैसलों में दखल के आरोप

CBI की शुरुआती जांच में आरोप है कि कुछ लोगों का एक नेटवर्क कथित तौर पर पैसों के बदले सरकारी फैसलों को प्रभावित करने का काम कर रहा था। FIR में अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर से लेकर विभागीय कार्रवाई तक में हस्तक्षेप के आरोप लगाए गए हैं।

जांच एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी नीतियों और फैसलों से जुड़ी गोपनीय जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी होने से पहले ही कुछ निजी लोगों तक पहुंचाई जाती थी। इसके अलावा प्रशासनिक मंजूरियों, टेंडर की शर्तों, लाइसेंस जारी करने, जमीन के इस्तेमाल में बदलाव यानी CLU और जमीन-राजस्व से जुड़े मामलों में भी कथित लेनदेन की बात सामने आई है।

पंजाब के कई जिलों में एक साथ रेड

FIR दर्ज होने के बाद CBI ने मंगलवार को पंजाब और चंडीगढ़ में एक साथ कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। जांच एजेंसी की टीमें चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में आरोपियों से जुड़े परिसरों तक पहुंचीं।

तलाशी के दौरान CBI ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। इनमें लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य रिकॉर्ड शामिल बताए जा रहे हैं। एजेंसी अब जब्त किए गए सामान और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

जांच अभी जारी

CBI की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले ने पंजाब के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। फिलहाल एजेंसी आरोपों से जुड़े दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और संभावित लेनदेन की कड़ियों को खंगाल रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और लोगों के नाम सामने आने की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!