Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Oct, 2026 09:21 PM

पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव किए जाने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने जालंधर कैंट से विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस...
पंजाब डैस्क : पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव किए जाने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने जालंधर कैंट से विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही थीं। कुछ समय से यह चर्चाएं चल रही थीं कि कांग्रेस हाईकमान पंजाब संगठन में बड़ा बदलाव कर सकता है और परगट सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब हाईकमान ने परगट सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है।
बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने परगट सिंह को पार्टी की कमान सौंपने का फैसला किया है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी के तौर पर सचिन पायलट को जिम्मेदारी मिलने के बाद यह संगठन में पहला बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी संगठन में आगे क्या बदलाव होते हैं, इस पर भी नजर रहेगी।
