Jalandhar में किडनैप हुआ 4 साल का बच्चा बरामद, पुलिस ने परिवार को सौंपा

Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2026 10:59 AM

jalandhar missing child

थाना बस्ती बावा खेल की चौकी लैदर काम्पलैक्स के अधीन पड़ते इलाके अनूप नगर बस्ती पीरदाद

जालंधर: थाना बस्ती बावा खेल की चौकी लैदर काम्पलैक्स के अधीन पड़ते इलाके अनूप नगर बस्ती पीरदाद से वीरवार दोपहर को आनंद ठाकुर नामक व्यक्ति के अगवा किए गए 4 साल के बच्चे को कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जालंधर के बस अड्डे से देर रात को बरामद कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि ए.सी.पी. जालंधर वैस्ट आतिश भाटिया और थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गुरदीप चंद ने की है। रात को ही पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

आस-पास रहते लोगों में भी दहशत का माहौल
पुलिस द्वारा बच्चे को अगवा किए जाने के बाद की गई सख्ती से अपहरणकर्त्ता उसे बस अड्डे पर छोड़ गए हैं। पुलिस द्वारा बच्चे को अगवा करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। अगवा किए गए बच्चे की टी शर्ट भी आरोपियों द्वारा बदल दी गई थी। एक्टिवा सवार 2 युवकों द्वारा दिन-दिहाड़े 4 साल के बच्चे का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। केशव पुत्र आनंद ठाकुर को अन्य बच्चों के साथ खेलते समय एक्टिवा सवार युवकों ने उठाया और अपनी एक्टिवा पर बैठाकर ले गए। इस अपहरण की इस वारदात को लेकर जहां बच्चे की मां शालू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया, वहीं आस-पास रहते लोगों में भी दहशत का माहौल पैदा हो गए।

उनका कहना था कि अपराधियों को पुलिस का बिल्कुल ही खौफ नहीं रहा है। वह बेखौफ होकर दिन-दिहाड़े ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। केश्व नामक बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही ए.डी.सी.पी. सिटी-2 माधवी शर्मा, ए.सी.पी. वैस्ट आतिश भाटिया और एस.एच.ओ. बस्ती बावा खेल गुरदीप चंद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने वाले युवकों के खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल में 277 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक करने पर आरोपी उसमें कैद पाए गए ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!