Edited By Kamini,Updated: 09 Sep, 2026 03:12 PM

चंडीगढ़ कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को सख्त आदे जारी किए।
पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को सख्त आदे जारी किए। दरअसल, कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के खिलाफ बिना पुष्टि वाली या मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य माध्यम से प्रसारित करने पर रोक लगा दी है। इसके के चलते बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, सुखपाल सिंह खैहरा और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह को अगले आदेश तक ऐसी सामग्री साझा करने से रोक दिया है।
जानकारी के मुताबिक, डॉ. गुरप्रीत कौर ने 8 सितंबर को तीनों के खिलाफ चंडीगढ़ कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की थी। बुधवार को इस मामले पर सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश जारी किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संबंधित तीनों लोगों को मामले में बिना पुष्टि वाली या मानहानिकारक सामग्री सार्वजनिक करने से फिलहाल रोक दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।
जानें क्या है पूरा मामला
यह मामला रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि डॉ. गुरप्रीत कौर ने एक रेप केस को दबाने और एक कारोबारी के खिलाफ दर्ज मामला रद्द करवाने के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। इस केस में गुर चहल को मुख्य आरोपी बताया गया था। इसके बाद डॉ. गुरप्रीत कौर ने कोर्ट का रुख किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। अगस्त को जारी हुए वीडियों में 5 करोड़ रुपए मांगने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद डॉ. गुरप्रीत कौर ने रिटायर्ड जज को नोटिस जारी करके 5 करोड़ रुपए के आरोपों को खारिज किया था। इस नोटिस में ये भी दावा किया गया कि रिटायर्ड जज कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा का रिश्तेदार है। इसके बाद वीडियो को सितंबर को अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि डॉ. गुरप्रीत कौर के रिश्तेदार के बीच पैसों का लेन-देने हो रहा है। इसके अलावा पटियाला जेल में आरोपी को सुविधाएं देने और सीएम आवास में आरोपी से मुलाकात की गई। यही नहीं इसके बाद खैहरा ने सोशल मीडिया पर मजीठिया का एक ऑडियो रिकार्डिंग वीडियो शेयर कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here