Jalandhar के मेन चौक पर हादसा, ऑयल टैंकर की टक्कर से कार चकनाचूर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Sep, 2026 08:13 PM

jalandhar accident at a famous intersection

जालंधर के रामा मंडी चौक पर हाईवे किनारे खड़ी एक कार को पीछे से आ रहे ऑयल टैंकर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार का टायर पंक्चर होने के बाद चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा किया था और टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान टैंकर कार से जा भिड़ा।

जालंधरः जालंधर के रामा मंडी चौक पर हाईवे किनारे खड़ी एक कार को पीछे से आ रहे ऑयल टैंकर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार का टायर पंक्चर होने के बाद चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा किया था और टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान टैंकर कार से जा भिड़ा। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि राहत की बात रही कि हादसे में कार सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

टैंकर चालक के मुताबिक, कार सड़क किनारे खड़ी थी और टैंकर को मोड़ते समय पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी, जिसके चलते टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!