छोटे सिद्धू के लिए Z+ सिक्योरिटी की मांग, परिवार ने गृह मंत्री Amit Shah से मांगा मिलने का समय

Edited By Kamini,Updated: 23 Oct, 2026 06:51 PM

security demand for little sidhu

दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के लिए Z+ सिक्योरिटी की मांग उठी है।

पंजाब डेस्क: दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के लिए Z+ सिक्योरिटी की मांग उठी है। इसके अलावा, उनके पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर को भी सिक्योरिटी देने की मांग की गई है। इस बारे में एक वकील ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है।

जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील और काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन ने केंद्रीय गृह मंत्री को चिट्ठी लिखकर सिद्धू मूसेवाला के परिवार को Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी देने की रिक्वेस्ट की है। उन्होंने परिवार पर गैंगस्टरों के हमले का डर जताया है और इंटेलिजेंस एजेंसियों से तुरंत थ्रेट असेसमेंट करवाने की अपील की है। 

एडवोकेट वासु रंजन का कहना है कि उन्होंने हाल ही में एक वीडियो देखा जिसमें कनाडा में होलोग्राम टूर के दौरान मूसेवाला के छोटे भाई के हाव-भाव और तरीके उन्हें सिद्धू मूसेवाला की याद दिलाते हैं। उन्होंने डर जताया कि गैंगस्टर या आपराधिक अनसर इस बच्चे या उसके परिवार को टारगेट करने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक बच्चे की जान कीमती है और सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए ताकि परिवार को फिर से किसी दुखद घटना का सामना न करना पड़े। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से भी अपील की है कि वे इस मामले में उन्हें पर्सनल मीटिंग के लिए जल्दी समय दें, ताकि वे परिवार की सुरक्षा को लेकर अपने डर और चिंताएं सीधे उनके सामने रख सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!