आज परविंदर झोटा के परिवार से मिलेंगे अमित शाह, दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे मानसा

Edited By Vatika,Updated: 20 Oct, 2026 09:53 AM

amit shah will meet parvinder jhota s family today

पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के हत्या मामले

मानसा: पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के हत्या मामले में इंसाफ की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को उनके परिवार से मिलने मानसा पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह दोपहर 12 बजे परविंदर सिंह झोटा के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। गृह मंत्री के दौरे की जानकारी भाजपा नेता जगदीप सिंह नकई, मनीष बब्बी दानेवालिया और हरदेव सिंह उभा ने दी है।

बेटे की हत्या की CBI जांच की मांग करेंगे पिता
परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि वह पूर्व सैनिक हैं और देश के गृह मंत्री के मानसा आने का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह से मुलाकात के दौरान वह अपने बेटे की हत्या और इसके पीछे बताई जा रही साजिश की गहराई से जांच करवाने की मांग रखेंगे।
भीम सिंह ने उम्मीद जताई कि वह गृह मंत्री के सामने अपना पक्ष मजबूती से रख सकेंगे और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई का भरोसा मिलेगा।

परिवार की मांग, मामले की जांच CBI से हो
परिवार की मुख्य मांग है कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से करवाई जाए, ताकि हत्या के पीछे के कारणों और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच हो सके। ऐसे में अमित शाह की झोटा के परिवार के साथ होने वाली मुलाकात को अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजरें इस बात पर रहेंगी कि गृह मंत्री परिवार की मांगों पर क्या आश्वासन देते हैं और जांच को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!