Edited By Kamini,Updated: 21 Oct, 2026 04:45 PM

मानसा के ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का मौत से पहले का एक और वाीडियो सामने आया है।
मानसा : मानसा के ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का मौत से पहले का एक और वाीडियो सामने आया है। मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में परविंदर सिंह झोटा का मौत से पहले का एक एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में झोटा नशे के खिलाफ खुलकर आवाज उठाते और गांवों में बिक रहे नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो में परविंदर सिंह झोटा ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ बोलकर अपनी बात शुरू करते हैं। वह कहते हैं कि इलाके में खुलेआम चिट्टा बेचा जा रहा है और उनकी टीम गांव-गांव जाकर नशे की बिक्री का पता लगाती है।
झोटा वीडियो में बताते हैं कि वे सुबह से नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए निकले हुए हैं। वे पहले से कोई योजना नहीं बनाते, बल्कि जहां भी नशा बिकने की सूचना मिलती है, वहां पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि वे पहले ही 3 जगहों पर जा चुके हैं और दो जगहों पर नशा बिकता हुआ देखने के बाद उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। वीडियो में झोटा टिब्बे के पास और लोलआणा रोड पर नशा बिकने का जिक्र करते हुए कहते हैं कि अगली कार्रवाई इन इलाकों में की जाएगी। उनका कहना है कि नशा बेचने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले करना उनका मकसद है। परविंदर सिंह झोटा का यह वीडियो उनकी मौत से पहले नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और उनके इरादों को सामने लाता है।
गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में अब CBI ने एक्शन शुरू कर दिया है। CBI की टीम कल रात करीब 12 बजे मानसा पहुंची और दिन निकलते ही CBI ने जांच शुरू कर दी और पंजाब पुलिस से केस से जुड़ी पूरी फाइल हासिल कर ली। CBI के एक अधिकारी ने यह भी बताया है कि इस केस में FIR भी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह FIR चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। CBI अधिकारी ने ज्यादा जानकारी तो नहीं दी लेकिन इतना जरूर कहा है कि यह केस चंडीगढ़ में दर्ज किया गया है, जिसकी अब हर एंगल से जांच की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here