Edited By Kamini,Updated: 27 Oct, 2026 03:24 PM

मानसा के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
चंडीगढ़ (जस्सी): मानसा के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, झोटा के आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी को CBI कोर्ट ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। केस के मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार और उसके 2 अन्य साथियों को कल CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दरअसल, अश्वनी कुमार की पत्नी को आज CBI ने मोहाली में CBI कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया, जबकि अश्वनी कुमार और उसके 2 अन्य साथियों को रिमांड खत्म होने के बाद कल CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिस दौरान उनकी रिमांड के बारे में फैसला लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here