परविंदर सिंह झोटा ह+त्याकांड: CBI की टीम ने शेलर में की छापेमारी, जुटाए कई सबूत

Edited By Vatika,Updated: 26 Oct, 2026 09:37 AM

parwinder singh jhota news

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने लगातार दो

मानसा (संदीप मित्तल): परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने लगातार दो दिन तक मानसा के मेडिकल स्टोर मालिक के गांव अक्कांवाली स्थित शेलर में छापेमारी की। इस मामले की जांच के लिए एजेंसी की तीन टीमें अलग-अलग जगहों पर जाकर सबूत जुटाने और मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई हैं।

सीबीआई की टीमें मानसा के विभिन्न मेडिकल स्टोरों, दुकानदारों और अन्य गवाहों से पूछताछ कर रही हैं। इसके साथ ही परविंदर सिंह झोटा की ओर से मेडिकल स्टोरों पर कथित तौर पर खुलेआम नशा बेचे जाने को लेकर वायरल किए गए वीडियो भी जुटाए गए हैं।

जांच टीम मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार के हथियार से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी के गिराए गए मेडिकल स्टोर के मलबे से भी कुछ सबूत और तथ्य जुटाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!