Edited By Kalash,Updated: 09 Sep, 2026 10:23 AM

बीते दिन लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक में किसी शरारती व्यक्ति द्वारा बाबा साहेब की मूर्ति के साथ बेअदबी का अति निंदनीय कार्य किया गया।
लुधियाना (अशोक): बीते दिन लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक में किसी शरारती व्यक्ति द्वारा बाबा साहेब की मूर्ति के साथ बेअदबी का अति निंदनीय कार्य किया गया। इस सारे घटनाक्रम को लेकर दलित भाईचारे में बेहद गुस्सा व्याप्त हुआ, समाज की और से दोषी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जालंधर बाईपास चौक सभी और से बंद कर धरना प्रदर्शन किया गया तथा ट्रैफिक जाम लगाया गया।
समाज की और से बेअदबी के विरोध में लुधियाना बंद की कॉल की गई है जिसके मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस की और से जालंधर बाईपास चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि बंद के दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो। मौके पर एसीपी नॉर्थ किक्कर सिंह भुल्लर मौजूद ने कहा कि पूरी स्थिति शांति पूर्ण तथा कंट्रोल में है।

जानकारी के लिए बता दें की समाज की और से बंद के चलते आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सारे लुधियाना की सड़कें तथा बाजार को बंद रखने की अपील की गई है। समाज के लोग बाबा साहिब की मूर्ति तथा आसपास साफ सफाई कर रहे है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here