लुधियाना में दुकानें बंद करवाने पहुंचे निहंगों को व्यापारियों ने खदेड़ा, माहौल गर्माया

Edited By Vatika,Updated: 15 Oct, 2026 03:33 PM

ludhiana punjab bandh shops closed

धियाना के थाना डिवीजन नंबर-3 के अंतर्गत आते माधोपुरी इलाके में उस समय अफरा-तफरी

लुधियाना(स्याल): लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-3 के अंतर्गत आते माधोपुरी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निहंगों के बाने में आए करीब 40 से 50 लोगों ने दुकानों के बाहर रखा हौजरी का सामान उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान वे दुकानदारों को दुकानें बंद करने के लिए भी कहने लगे।

घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में हौजरी व्यापारी मौके पर एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया और निहंगों के बाने में आए लोगों को वहां से खदेड़ दिया। घटना के चलते माधोपुरी इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!