लुधियाना में बेखौफ चोरों का आतंक, पान की दुकान में चौथी बार चोरी; 3-4 लाख का माल गायब

Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2026 09:35 AM

ludhiana robbery news

पान शॉप का शटर तोड़ 3 नकाबपोशों ने बोला धावा: चौथी बार हुई चोरी, ₹3 से 4 लाख का सामान व नकदी पार; CCTV में कैद वारदात

लुधियाना,(राज): महानगर के आरती चौक पर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए शातिर चोरों ने एक पान की दुकान को अपना निशाना बनाया। रविवार तड़के मुंह पर कपड़ा बांधे पहुंचे 3 नकाबपोश चोरों ने पेचकश व लोहे के औजार से दुकान का शटर तोड़ा और भीतर रखा कीमती सामान व नकदी समेटकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, इसी दुकान में चोरी की यह लगातार चौथी वारदात है। चोरी का पूरा घटनाक्रम दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गया है।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4:00 बजे तीन संदिग्ध युवक दुकान के बाहर पहुंचे। तीनों आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरों पर कपड़ा बांध रखा था। आरोपियों ने पहले आसपास रेकी की और फिर पेचकश अथवा लोहे की रॉड से शटर के लॉक तोड़ डाले। शटर उठाकर तीनों शातिर तेजी से दुकान के भीतर दाखिल हो गए और गल्ले व रैक में रखा कीमती सामान थैलियों में भरना शुरू कर दिया। पीड़ित दुकानदार दीपक चौरसिया ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और गल्ला पूरी तरह खाली था। पीड़ित ने बताया कि उनकी दुकान में चोरी की यह लगातार चौथी घटना है। इससे पहले भी चोर उनकी दुकान को निशाना बना चुके हैं। दीपक चौरसिया का अंदेशा है कि इस बार चोर गल्ले में रखी नकदी और महंगे सिगरेट-पान मसाले व अन्य कीमती सामान सहित करीब 3 से 4 लाख रुपये का माल पार कर ले गए हैं।
आरती चौक जैसे व्यस्त और प्रमुख चौराहे पर लगातार चौथी बार हुई इस वारदात के बाद स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में भारी रोष फैल गया है।

कारोबारियों का कहना है कि शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस की पीसीआर वैन और नाकाबंदी के दावों के बावजूद चोर बेखौफ होकर शटर तोड़ रहे हैं। लगातार हो रही वारदातों ने व्यापारियों की सुरक्षा और पुलिस की रात्रि गश्त प्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। वारदात की सूचना मिलते ही पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम (112) को सूचित किया। सूचना पाते ही पीसीआर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!